Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : आकाशीय बिजली गिरने से सरगुजा में तीन की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग: हसदेव डेम के पास मिली युवती की लाश, इलाके में हड़कंप

    June 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन तेज, कथित हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई
    Chhattisgarh

    चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई

    News EditorBy News EditorJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 29.06.2026 को थाना कुसमुण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 6 अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा किया। इस कार्रवाई में एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी एवं बालकों के कब्जे से चोरी का मशरूका बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार मुख्य आरोपी

    अविनाश कुमार यादव पिता लखन लाल यादव, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) को आज सुबह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

    प्रकरणों का विवरण

    थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 305(क), 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें कपड़ा दुकान में छप्पर तोड़कर चोरी की गई थी।

    थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें एक दुकान में चोरी की गई थी।

    थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें घर में चोरी की गई थी।

    थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 219/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें घर में चोरी की गई थी।

    थाना कुसमुण्डा के अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का प्रकरण, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं अन्य वस्तुओं की चोरी की गई थी।

    थाना उरगा के अपराध क्रमांक 372/2026 धारा 305(1), 331(4) बीएनएस का प्रकरण, जिसमें मोबाइल दुकान में चोरी की गई थी।

    विशेष तथ्य

    थाना कुसमुण्डा क्षेत्र की 5 घटनाओं में विधि-संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई। थाना उरगा के 1 प्रकरण (मोबाइल दुकान चोरी) में भी बालकों की संलिप्तता पाई गई। सभी बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है। वयस्क आरोपी अविनाश यादव को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    बरामद सामान

    आरोपी एवं विधि-संघर्षरत बालकों के कब्जे से मोबाइल फोन, इनवर्टर व बैटरी, कपड़े एवं जूते तथा अन्य घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है।

    आगे की कार्रवाई

    पुलिस टीमें फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। शीघ्र ही सभी फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : आकाशीय बिजली गिरने से सरगुजा में तीन की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग: हसदेव डेम के पास मिली युवती की लाश, इलाके में हड़कंप

    June 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन तेज, कथित हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

    June 30, 2026

    मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकराई, कई की हालत गंभीर

    June 30, 2026

    Ram Mandir News : चढ़ावा मामले में नया मोड़, कथित अनियमितताओं की पूर्व जानकारी के दावों से जांच में आई नई दिशा

    June 30, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव

    June 30, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG News : आकाशीय बिजली गिरने से सरगुजा में तीन की मौत, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

    June 30, 2026

    कोरबा ब्रेकिंग: हसदेव डेम के पास मिली युवती की लाश, इलाके में हड़कंप

    June 30, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ में एंटी-नक्सल ऑपरेशन तेज, कथित हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

    June 30, 2026

    मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ट्रेलर से टकराई, कई की हालत गंभीर

    June 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.