Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 6 January 2024, Aaj Ka Rashifal: शनिवार के दिन मेष राशि समेत इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानें सारी राशियों का हाल
    Featured

    6 January 2024, Aaj Ka Rashifal: शनिवार के दिन मेष राशि समेत इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorJanuary 6, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 23 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी। इसके अलावा आज भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की जयंती है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-  आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगी। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया पर्फोम करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। आज अनुभव की कमी के कारण कोई काम रुक सकता हैं। कुछ करीबी लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि-  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न होगा। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब

    सही रहेगा। आज आपकी आस्था और विश्वास बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। आप कुछ बातों को गोपनीय रखें, नहीं तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जिद में आकर आप कोई काम ना करें। आज आपको कुछ नए जनसंपर्कों से लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि-  आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई
    योजनाएं बनायेंगे। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल सही रहेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। ऑफिस में अपने सहकर्मियों के लिए आप सहायक रहेंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि-  आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपनी गलतियों को तुरंत सुधारें। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव दूसरों को अच्छा लगेगा। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलो में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज ऑफिस का कोई काम कुछ देर के लिए रुक सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि-  आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी लगाये। अपने ऊपर कार्यों का अत्यधिक उलझन लेने से बचे। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। बच्चे घर पर खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि-  आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्मबल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज आप फालतू की बातों से मुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना ले। कुछ
    समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा भी उठा सकता है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि-  आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी कोई आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से आय होगा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। यदि आपका कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि-  आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लेंगे तो, उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ता खर्च आपको उलझन में डाल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि-  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय ना रखें और किसी भी तरह की समस्या आने पर शांत रहें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर
    विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों के आदर व सम्मान करेंगे, जिससे वह भी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकता है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि-  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचे, बेहतर होगा परिवार  की सलाह ले लें। आज आप जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि-  आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कोई यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि-  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही योगदान देंगे तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के
    कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकता हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिलने का योग है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.