जांजगीर-चांपा 02 जून 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 06 जून 2025 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक नायक मेटरनिटी एवं सर्जिकल सेंटर चांपा जॉजगीर द्वारा स्टॉफ नर्स के 12 पद, वार्ड अटेण्डेन्ट के 10 पद,एक्स-रे टेक्नीशियन के 3 पद, व लेब टेक्नीशियन के पद पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है। स्टॉफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिग एवं जीएनएम, वार्ड अटेण्डेन्ट के लिए 10 वी, एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए एक्स-रे, सीटी टेक्नीशियन, रेडियोग्राफी में डिप्लोमा, लैब टेक्नीशियन हेतु डीएमएलटी एवं वेतनमान स्टॉफ नर्स के लिये वेतनमान 10 हजार रुपए से 12 हजार रुपए, एक्स-रे टेक्नीशियन एवं लेब टेक्नीशियन के लिये 10 हजार रुपए से 11 हजार रुपए, वार्ड अटेण्डेन्ट के लिए 8 हजार रुपए निर्धारित की गई है। लेब टेक्नीशियन एवं वार्ड अटेण्डेन्ट के लिए 01-01 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


