राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स एवं गाइडस् रायपुर से जारी पत्र अनुसार राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव जी का आगमन दिनांक 19.06.25 को होगा एवं उनके द्वारा दिनांक 20.06.25 को ज्ञान गुड़ी में भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त श्री संजय पाण्डे,जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी आर बघेल, समस्त विकास खण्डो के खण्ड शिक्षा अधिकारीयों की उपस्थिति में जिला संघ जिला बस्तर एवं समस्त स्काउटर एवं गाइडर की वार्षिक समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में सहायक राज्य आयुक्त श्री वाज़िद खान भी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बैठक में वार्षिक कार्य योजना, विद्यालयों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन,वारंट, चार्टर एवं लेखा सम्बन्धी विषयों पर समीक्षा करेंगे,साथ ही गत वर्ष के राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइडस् को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करेंगे। जिला सचिव श्री लिलेश देवांगन द्वारा जिले के समस्त प्राचार्यों से अपील किया है की आपकी संस्था में कार्यरत स्काउट्स एवं गाइडस् प्रभारियों को बैठक में उपस्थित कराएंगे यह जानकारी जिला संगठन आयुक्त श्री दशरु राम यादव जी द्वारा दी गई है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


