Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 28, 2026

    * CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने पेश की मानवता की मिसाल

    June 28, 2026

    * थाना सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन
    Chhattisgarh

    11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    News EditorBy News EditorJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 17 जून 2025/ योगा संगम एवं हरित योग की थीम पर इस वर्ष 21 जून 2025 को जिले में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में प्रातः 07 से 08 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी तय करते हुए प्राप्त दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्यक्रम हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम को नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु मुख्य मंच, टेण्ट, गेट, कुर्सी, गद्दा, ध्वनि एवं साफ-सफाई, अतिथि स्वल्पाहार की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम कोरबा को सौंपा गया है। इसी प्रकार पेयजल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी। अतिथि आमंत्रण एवं आमंत्रण पत्र छपाई का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी  को दी गई है। मंच संचालन एवं योग प्रशिक्षक की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। सहभागियों की उपस्थिति जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, उप संचालक पंचायत, साक्षरता को दिया गया है।  वाहन व्यवस्था दायित्व जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा गया है। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस लाइन के जवानों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग हेतु उपस्थित कराने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक कोरबा को दी गई है।
    वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था सहायक आयुक्त आबकारी कोरबा तथा पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा की जाएगी। प्रचार-प्रसार, मीडिया कव्हरेज का दायित्व उप संचालक जनसंपर्क विभाग को सौंपा गया है। कार्यक्रम में नर्सिंग/एएनएम छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जिम्मेदारी सीएमएचओ को, स्काउट गाइड एवं राजकीय गान की व्यवस्था, जिला मुख्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। फलैक्स एवं बेनर, दिव्यांगजनों को योग प्रदर्शन कराने, स्वयं सेवी संस्था को योग में भाग लेने, वृद्वाश्रम में योग, तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों की भी योग प्रदर्शन में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी उप संचालक समाज कल्याण विभाग व जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिया गया है। प्रत्येक विकासखण्ड एवं सभी ग्राम पंचायतों में योग-प्रदर्शन अनिवार्य रूप से कराने हेतु सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है। इसी प्रकार सभी नगरीय निकाय मुख्यालय में योग प्रदर्शन कराने एवं सभी सार्वजनिक उपक्रमों के मुख्यालयों पर भी अनिवार्य रूप से योग प्रदर्शन कराने हेतु सर्व सीएमओ नगरीय निकाय को दायित्व सौंपा गया है।
    कार्यक्रम में होम गार्डस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सैनिक जवानों को योग प्रदर्शन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, कमाण्डेण्ट व जिला सेनानी को, आश्रम एवं छात्रावास में योग प्रदर्शन कराने के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सभी सार्वजनिक उपक्रमों में योग प्रदर्शन कराना, जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में सी.एस.ई.बी कर्मियों को भाग लेने हेतु प्रेरित किए जाने के लिए उप संचालक औद्योगिक सुरक्षा कोरबा, जिले के सभी आंगनबाड़ी केद्रों में योग अभ्यास तथा बाल गृहों में योग प्रदर्शन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों का योग प्रदर्शन कराना एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थिति सुसुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी विभाग  प्रमुखों को सौंपा गया है। जिले में आयुष एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पांच दिवसीय योग प्रदर्शन एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों हेतु टी- शर्ट व्यवस्था कराने का दायित्व जिला आयुर्वेद अधिकारी कोरबा को सौंपा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 28, 2026

    * CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने पेश की मानवता की मिसाल

    June 28, 2026

    * थाना सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रू सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व

    June 28, 2026

    होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला, अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन; ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

    June 28, 2026

    Indian Railways : ऑनलाइन रेलवे टिकट में गलती पड़ सकती है भारी’ सफर से पहले ऐसे करें करेक्शन

    June 28, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: लखन लाल देवांगन

    June 28, 2026

    * CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने पेश की मानवता की मिसाल

    June 28, 2026

    * थाना सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम

    June 28, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रू सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व

    June 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.