Thursday, February 12, 2026

बारात में डीजे बाजा में नाचने की बात को लेकर चाकू से प्राण घातक हमला करने वाला 02 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

मामले का विवरण इस प्रकार है आहत गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ दिनांक 10/02/2026 को शाम में बाराती में ग्राम अफरीद गये थे जहां ग्राम बोरसी पामगढ़ से एक और बाराती आए थे उसी बाराती के बीच आहत नाचने की बात को लेकर, बोरसी बाराती के लोग नाचने से मना किये तो नहीं माने इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से गौरव बरेठ एवं उसके साथी सागर बरेठ को हमला कर दिए जिसे चोट होने से ईलाज हेतु अस्पताल बिलासपुर ले जाकर भर्ती किये है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस द्वारा त्वरित वैज्ञानिक अधिकारी के साथ घटना स्थल अफरीद अमहापारा का पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इलाजरत आहत गौरव बरेठ जो बिलासपुर लाईफ केयर अस्पताल में भर्ती है जिसका कार्यपालिक दण्डाधिकारी से मृत्युकालित कथन कराया गया।

प्रकरण के आरोपी अमर यादव एवं अमीर यादव दोनो निवासी ग्राम बोरसी को सकुनत से दबिश देकर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर घटनाकारित करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव, निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश केवंट, आरक्षक दीपक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -