मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण की घोषणा की है!
भारत के रक्षा मंत्रालय की दिग्गज नवरत्न कंपनी, MDL ने श्रीलंका के सबसे बड़े शिपयार्ड ‘कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी’ (CDPLC) में 51% नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है!
इस अधिग्रहण के बाद CDPLC अब आधिकारिक तौर पर MDL की सहायक कंपनी (सब्सिडियरी) बन गई है!
इस बड़े कदम को भारत सरकार के ‘मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047’ की दिशा में एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है!
मझगांव डॉक ने इस 51% हिस्सेदारी के लिए 2.68 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपये) का कुल निवेश किया है!!


