कोरबा 11 मई 2026/
आज ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति देवी मरावी, जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चन्द्र जाखड़, जनपद सदस्य श्री तिवारी सिंह मरावी और श्री आनंद आयाम, एसडीएम मनोज बंजारे सहित ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच श्री सहदेव अरमो एवं आसपास की विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ का वितरण किया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जबकि खाद्य विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत श्री गोपाल सिंह को लाभान्वित किया गया और उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज किट का वितरण श्री ओम प्रकाश, श्री रामप्रसाद, श्री प्रिंस मित्तल, श्रीमती जुग्गी बाई, श्री सेडू राम और श्री अंगद सिंह को किया गया।
मत्स्य विभाग की ओर से जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह, पसान को मछली जाल प्रदान किया गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड और 13 हितग्राहियों को फार्मर आईडी का वितरण किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे गए तथा अन्य विभागों द्वारा 4 हितग्राहियों को ऋण चेक वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि श्रीमती माधुरी देवी तवर जनपद अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में शासन की योजनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर के दौरान कुल 628 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 57 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


