Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल निगरानी से मजबूत होगा PDS, CM Sai’ ने बताया गेमचेंजर कदम

    May 28, 2026

    Mahtari Vandan Yojana Update : योजना की राशि पाने के लिए E-KYC जरूरी, नहीं तो होगा नुकसान

    May 28, 2026

    पाली में चमगादड़ों की मृत्यु का कारण बीमारी नहीं, अत्यधिक गर्मी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पाली में चमगादड़ों की मृत्यु का कारण बीमारी नहीं, अत्यधिक गर्मी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
    Chhattisgarh

    पाली में चमगादड़ों की मृत्यु का कारण बीमारी नहीं, अत्यधिक गर्मी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

    News EditorBy News EditorMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 27 मई 2026/ कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली क्षेत्र स्थित नौकोनिया तालाब के समीप प्रवासी चमगादड़ों की मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर प्रसारित हो रही भ्रामक व चिंताजनक खबरों का जिला प्रशासन और पशुधन विकास विभाग ने कड़ा खंडन किया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की महामारी या संक्रामक बीमारी फैलने की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं।

    जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हीट स्ट्रोक है मुख्य कारण

    पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रतिवेदन के अनुसार विगत तीन दिनों के दौरान क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लगभग 200 चमगादड़ों की मृत्यु हुई है। मृत चमगादड़ों के किए गए प्रारंभिक शव परीक्षण में प्रथम दृष्टया अत्यधिक तापमान को ही मृत्यु का मुख्य कारण माना गया है। किसी भी अज्ञात वायरस या संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

    सुरक्षात्मक कदम और एसओपी का पालन

    विभागीय अधिकारियों ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है कि घटना की सूचना मिलते ही पशुधन विकास विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया था। सभी मृत चमगादड़ों को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विधिवत दफनाया जा चुका है, जिससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। विस्तृत और वैज्ञानिक पुष्टि के लिए आवश्यक नमूने एकत्र कर वन विभाग के माध्यम से फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। वर्तमान में चमगादड़ों की मृत्यु दर में भारी कमी आई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वन अमला और पशु चिकित्सा दल लगातार क्षेत्र में मुस्तैद हैं।

    जिला प्रशासन की अपील-अफवाहों पर ध्यान न दें

    नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें साझा कर डर का माहौल पैदा करें। स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्थानीय जनता से अपील की है कि यदि क्षेत्र में किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि या मृत्यु दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तुरंत सीधे नियंत्रण कक्ष या संबंधित विभाग को दें, ताकि त्वरित वैज्ञानिक कार्रवाई की जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    डिजिटल निगरानी से मजबूत होगा PDS, CM Sai’ ने बताया गेमचेंजर कदम

    May 28, 2026

    Mahtari Vandan Yojana Update : योजना की राशि पाने के लिए E-KYC जरूरी, नहीं तो होगा नुकसान

    May 28, 2026

    स्कूल से चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    May 28, 2026

    खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

    May 28, 2026

    * पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित “Illegal Mining Task Force” का अवैध रेती उत्खनन, रेत घाटों पर छापा, चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

    May 28, 2026

    पीवीटीजी परिवारों तक हर योजना पहुंचाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

    May 28, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    डिजिटल निगरानी से मजबूत होगा PDS, CM Sai’ ने बताया गेमचेंजर कदम

    May 28, 2026

    Mahtari Vandan Yojana Update : योजना की राशि पाने के लिए E-KYC जरूरी, नहीं तो होगा नुकसान

    May 28, 2026

    पाली में चमगादड़ों की मृत्यु का कारण बीमारी नहीं, अत्यधिक गर्मी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

    May 28, 2026

    स्कूल से चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    May 28, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.