Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धार्मिक कार्यक्रम पर हंगामा, मकान मालिक को नोटिस जारी

    June 8, 2026

    दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बीच TMC के सांसदों का टूटना तय! फोन बंद करके फाइव स्टार होटल से गायब होने की पूरी कहानी?

    June 8, 2026

    ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग के बीच ममता को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बीच TMC के सांसदों का टूटना तय! फोन बंद करके फाइव स्टार होटल से गायब होने की पूरी कहानी?
    Featured

    दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बीच TMC के सांसदों का टूटना तय! फोन बंद करके फाइव स्टार होटल से गायब होने की पूरी कहानी?

    News EditorBy News EditorJune 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद लगी बगावत की आग अब देश की राजधानी दिल्ली की दहलीज पार कर चुकी है. सोमवार को दिल्ली में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बेहद अहम बैठक हो रही है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी शामिल होने आई हैं. लेकिन इस समय पूरी दिल्ली और कोलकाता के सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या विधायकों के बाद अब सांसदों का भी बड़ा तख्तापलट होने वाला है? खबर के मुताबिक, ममता बनर्जी के दिल्ली पैर रखते ही उनकी नाक के नीचे बागी सांसदों ने जो चक्रव्यूह रचा है, उसने नेतृत्व के होश उड़ा दिए हैं.

    आखिर क्यों उठ रहा तख्तापलट का सवाल?

    मीडिया के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी विधायकों के एक बड़े गुट ने पहले ही बगावत कर अपना नया नेता चुन लिया है. अब ठीक इसी ‘कोलकाता मॉडल’ को दिल्ली में संसद के भीतर दोहराने की तैयारी चल रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को डर है कि सोमवार को जब ममता बनर्जी गठबंधन की बैठक में व्यस्त होंगी, तभी बागी सांसद कोई बहुत बड़ा कदम उठा सकते हैं.

    पांच सितारा होटल से गायब होने का गणित

    खबर के मुताबिक, शनिवार रात को टीएमसी के कई नाराज सांसद दिल्ली के एक नामचीन पांच सितारा होटल में गुप्त बैठक के लिए जुटे थे. जब कोलकाता में बैठे शीर्ष नेतृत्व को इसकी भनक लगी और उन्होंने सांसदों से वीडियो कॉल या फोन पर संपर्क साधना चाहहा, तो सबके मोबाइल फोन बंद मिले. रविवार को ममता बनर्जी के दिल्ली लैंड करने से ठीक पहले ये सभी बागी सांसद होटल खाली करके दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित एक अज्ञात फार्महाउस में शिफ्ट हो गए, ताकि किसी भी तरह के डैमेज कंट्रोल से बचा जा सके.

    क्या कहता है दलबदल विरोधी कानून का गणित?

    संसद में अपनी सदस्यता बचाने और एंटी-डिफेक्शन लॉ से बचने के लिए बागी गुट को दो तिहाई बहुमत की जरूरत है.  खबर के मुताबिक, लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं, जिनमें से बागी खेमे का दावा है कि उनके साथ 20 सांसद मौजूद हैं. अगर यह आंकड़ा सच साबित होता है, तो उन्हें दलबदल कानून के तहत अयोग्य नहीं ठहराया जा सकेगा. दूसरी तरफ, ममता बनर्जी के वफादार नेता दावा कर रहे हैं कि कम से कम 16 सांसद उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, जिससे बागियों का यह गणित फेल हो जाएगा.

    वरिष्ठ सांसद सुखेंदु शेखर रॉय का बड़ा दावा

    इस पूरे सियासी ड्रामे के बीच टीएमसी के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक सुखेंदु शेखर रॉय ने इस बगावत पर मुहर लगा दी है. खबर के मुताबिक, उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जो प्रक्रिया बंगाल विधानसभा में पूरी हो चुकी है, उसकी शुरुआत अब लोकसभा में हो चुकी है और आने वाले दिनों में यह राज्यसभा में भी दिखाई देगी. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब पतन और आग की शुरुआत होती है, तो वह सब कुछ भस्म कर देती है. समय रहते कदम न उठाने वाले डूब जाते हैं.

    कोलकाता नगर निगम में भी मची भारी भगदड़

    बगावत का यह वायरस सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि कोलकाता में भी पार्टी का आंतरिक ढांचा ढहने की कगार पर है. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, मेयर पद से फिरहाद हकीम के इस्तीफे के बाद नए नाम पर चर्चा के लिए बुलाई गई पार्षदों की आपात बैठक को बगावत के डर से रद्द करना पड़ा. देवलीना बिस्वास और तारक सिंह जैसे कद्दावर पार्षदों ने खुलेआम कह दिया है कि वे ममता बनर्जी के नेतृत्व को नहीं मानते और वे किसी भी बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे.

    बीजेपी की पैनी नजर और मानसून सत्र का इंतजार

    इस अभूतपूर्व सियासी संकट पर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूरी नजर है. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने चुटकी लेते हुए कहा कि ममता बनर्जी की विचारधारा विहीन दीवारें अब दिन-रात ढह रही हैं. उन्होंने साफ संकेत दिया कि संसद का मानसून सत्र आने वाला है और तब तक इंतजार कीजिए, बहुत कुछ बड़ा होने वाला है. वहीं, ममता के साथ दिल्ली में डटे सांसद कीर्ति आजाद ने भी माना कि जो गद्दार हैं, वे गद्दारी करेंगे ही. इस स्थिति से साफ है कि ममता का 15 साल पुराना राजनीतिक सुरक्षा कवच पूरी तरह बिखर चुका है.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    धार्मिक कार्यक्रम पर हंगामा, मकान मालिक को नोटिस जारी

    June 8, 2026

    ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग के बीच ममता को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

    June 8, 2026

    एक तरफ ईरान, दूसरी तरफ लेबनान: युद्ध लड़ने के लिए इतने पैसे कहां से लाता है इजरायल?

    June 8, 2026

    बंगाल में नेस्तनाबूद, अब लोकसभा-राज्यसभा में अनाथ हुई TMC? बागी सांसदों ने बीजेपी को बनाया नया सियासी मां-बाप, तख्तापलट की पूरी कहानी

    June 8, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त

    June 8, 2026

    Summer Special Train : समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, यात्रियों के लिए खुशखबरी

    June 8, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    धार्मिक कार्यक्रम पर हंगामा, मकान मालिक को नोटिस जारी

    June 8, 2026

    दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बीच TMC के सांसदों का टूटना तय! फोन बंद करके फाइव स्टार होटल से गायब होने की पूरी कहानी?

    June 8, 2026

    ‘इंडिया’ गठबंधन की मीटिंग के बीच ममता को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा

    June 8, 2026

    एक तरफ ईरान, दूसरी तरफ लेबनान: युद्ध लड़ने के लिए इतने पैसे कहां से लाता है इजरायल?

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.