Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Mahtari Vandan Yojana : 20 हजार महिलाओं पर किस्त रुकने का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    June 24, 2026

    प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    June 24, 2026

    CG NEWS : किताब संकट के बीच बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने किया बंद का ऐलान

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट
    Chhattisgarh

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

    News EditorBy News EditorJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    CG Weather Update
    CG Weather Update
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    a

    CG Weather Update :  रायपुर। गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद 22 जून को छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के प्रवेश के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    राजधानी रायपुर सहित दंतेवाड़ा, बीजापुर और अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार सुबह रायपुर में मौसम सुहावना बना हुआ है और आसमान में बादल छाए हुए हैं।

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से खेती बनी अधिक लाभकारी, बढ़ी आय और फसल की गुणवत्ता

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं, आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

    सोमवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान जगदलपुर में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने रायपुर में फिर से बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बस्तर जिले के जगदलपुर में 5 सेमी और नानगुर में 2 सेमी वर्षा हुई। वहीं, दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में 3 सेमी, कटेकल्याण और गीदम में 1-1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बलरामपुर में 2 सेमी तथा भैरमगढ़ और गादीरास में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

    मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन विभाग ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Mahtari Vandan Yojana : 20 हजार महिलाओं पर किस्त रुकने का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    June 24, 2026

    प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    June 24, 2026

    CG NEWS : किताब संकट के बीच बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने किया बंद का ऐलान

    June 24, 2026

    CG NEWS : जनसेवा से राष्ट्रीय पहचान तक, डॉ. बुधरी ताती को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

    June 24, 2026

    CG NEWS : रात के अंधेरे में बाल गृह से भागे 11 बालक, जिम्मेदारों की भूमिका जांच के घेरे में

    June 24, 2026

    कोरबा पूर्व संयत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वीं पुण्य तिथि मनायी गई

    June 24, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Mahtari Vandan Yojana : 20 हजार महिलाओं पर किस्त रुकने का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    June 24, 2026

    प्रतिभा का मिला इनाम, BCCI टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

    June 24, 2026

    CG NEWS : किताब संकट के बीच बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने किया बंद का ऐलान

    June 24, 2026

    CG NEWS : जनसेवा से राष्ट्रीय पहचान तक, डॉ. बुधरी ताती को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.