Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

    July 24, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ, सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG ACB Trap : जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का खुलासा, ACB ने 1 लाख की घूस के साथ दबोचा अधिकारी
    Chhattisgarh

    CG ACB Trap : जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का खुलासा, ACB ने 1 लाख की घूस के साथ दबोचा अधिकारी

    News EditorBy News EditorJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG ACB Trap :  सक्ती, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सक्ती ACB Trap के तहत बिलासपुर एसीबी की टीम ने जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी अपने ही विभाग के एक फार्मासिस्ट से वेतन का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    वेतन का पे-डेटा भेजने के बदले मांगी थी रिश्वत

    एसीबी के अनुसार, सक्ती जिला स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं।

    आरोप है कि प्रभारी सिविल सर्जन ने फरवरी से जून 2026 तक के पांच महीनों के लिए 20-20 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं देने पर मई और जून महीने का पे-डेटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेजा गया, जिससे दो माह का वेतन अटक गया।

    ACB ने बिछाया जाल, डभरा में रंगे हाथ दबोचा

    शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने ट्रैप की योजना बनाई।

    आरोपी प्रभारी सिविल सर्जन ने शिकायतकर्ता को डभरा स्थित अपने गृह ग्राम बुलाया। गुरुवार रात डभरा कॉलेज मोड़ के पास शिकायतकर्ता ने आरोपी को एक लाख रुपये सौंपे। जैसे ही आरोपी ने अपनी स्कॉर्पियो में बैठकर रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

    July 24, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ, सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    July 24, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 24, 2026

    Sonam Wangchuk Hunger Strike : 26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद पिया जूस

    July 24, 2026

    Korba News: टीपी नगर के किराए के कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी

    July 24, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    * पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस जवानों का बलवा ड्रिल का अभ्यास,

    July 24, 2026

    पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान प्रारंभ, सीएससी संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    July 24, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसा, राजेन्द्र कुमार सारथी को मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र

    July 24, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.