Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, IAS-IPS और IFS अधिकारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    November 18, 2026

    CG Cabinet Decision 2026 : छोटी ग्राम पंचायतों को मिलेगा नलजल अनुदान, 75% जल प्रभार वसूली पर मिलेंगे 50 हजार रुपये

    November 18, 2026

    CG Police News : शोएब ढेबर से कथित कनेक्शन पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, पुलिस विभाग में हड़कंप

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Anuj Sharma Case: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती, फेसबुक-इंस्टाग्राम-यूट्यूब को नोटिस
    Chhattisgarh

    Anuj Sharma Case: सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट की सख्ती, फेसबुक-इंस्टाग्राम-यूट्यूब को नोटिस

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धरसीवां विधायक और छालीवुड अभिनेता Anuj Sharma के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे कथित आपत्तिजनक पोस्ट, मॉर्फ फोटो और एडिटेड वीडियो मामले में सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने पहली नजर में मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को विवादित सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।

    जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर) और यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट को तत्काल हटाने और संबंधित अकाउंट संचालकों से जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं।

    फर्जी अकाउंट्स से छवि खराब करने का आरोप

    याचिका में विधायक अनुज शर्मा ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी और बेनाम अकाउंट्स के जरिए उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि उनकी पहचान और नाम का इस्तेमाल कर मॉर्फ फोटो, एडिटेड वीडियो, अश्लील कमेंट, कैरिकेचर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई। आरोप है कि फिल्मों और गानों के हिस्सों को भी एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे उनकी सामाजिक और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

    व्यक्तित्व अधिकार और निजता का मुद्दा उठा

    सुनवाई के दौरान अनुज शर्मा की ओर से दलील दी गई कि किसी व्यक्ति की फोटो, आवाज, पहचान या व्यक्तित्व का बिना अनुमति इस्तेमाल करना उसके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।

    याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि यह मामला केवल आलोचना या राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, निजता और संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत मिले गरिमा के अधिकार से जुड़ा है।

    हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनियों से मांगा जवाब

    हाईकोर्ट ने मामले में संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट पोस्ट करने वाले अकाउंट संचालकों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अनुज शर्मा और उनके परिवार से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट, मॉर्फ फोटो, एडिटेड वीडियो और कैरिकेचर को हटाया जाए।

    इसके साथ ही संबंधित पक्षों से यह भी जवाब मांगा गया है कि बिना अनुमति किसी व्यक्ति की पहचान, फोटो या आवाज का इस्तेमाल किस आधार पर किया गया।

    अनुज शर्मा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर निजी हमला गलत

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनुज शर्मा ने कहा कि उन्हें मीडिया और जनता की आलोचना से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में किसी व्यक्ति और उसके परिवार की गरिमा को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल राजनीतिक या निजी फायदे के लिए किसी की छवि खराब करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।

    सोशल मीडिया कंटेंट पर बढ़ी कानूनी सख्ती

    हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर मॉर्फिंग, फर्जी अकाउंट और किसी व्यक्ति की पहचान के गलत इस्तेमाल से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब मामले में संबंधित पक्षों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, IAS-IPS और IFS अधिकारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    November 18, 2026

    CG Cabinet Decision 2026 : छोटी ग्राम पंचायतों को मिलेगा नलजल अनुदान, 75% जल प्रभार वसूली पर मिलेंगे 50 हजार रुपये

    November 18, 2026

    CG Police News : शोएब ढेबर से कथित कनेक्शन पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, पुलिस विभाग में हड़कंप

    November 18, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में वन विभाग के अधिकारी की सरेआम पिटाई, डिप्टी रेंजर को थप्पड़ मारकर फाड़ी वर्दी, वीडियो वायरल

    November 18, 2026

    CG Cabinet Meeting : साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कर्मचारियों से लेकर आम जनता तक के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

    November 18, 2026

    Earthquake News Today: उत्तराखंड के चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 10:21 बजे कांपी धरती; घरों से बाहर निकले लोग

    November 18, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG DA Hike : छत्तीसगढ़ में अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, IAS-IPS और IFS अधिकारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ DA

    November 18, 2026

    CG Cabinet Decision 2026 : छोटी ग्राम पंचायतों को मिलेगा नलजल अनुदान, 75% जल प्रभार वसूली पर मिलेंगे 50 हजार रुपये

    November 18, 2026

    CG Police News : शोएब ढेबर से कथित कनेक्शन पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड, पुलिस विभाग में हड़कंप

    November 18, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में वन विभाग के अधिकारी की सरेआम पिटाई, डिप्टी रेंजर को थप्पड़ मारकर फाड़ी वर्दी, वीडियो वायरल

    November 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.