Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेगी 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि
    Chhattisgarh

    गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेगी 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि

    News EditorBy News EditorOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने से गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से लिए गए इस निर्णय से गन्ना किसानों को बढ़ी हुई दर से बोनस का लाभ मिलेगा। इस निर्णय के फलस्वरूप पेराई सत्र 2025-26 में भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर, कवर्धा को गन्ना बेचने वाले 14,961 किसानों को लगभग 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि प्राप्त होगी।

    पेराई सत्र 2025-26 के लिए बोनस गणना में एफआरपी 329.05 रुपए प्रति क्विंटल का आधार लिया गया है। बढ़ी हुई दर के अनुसार 425 रुपए में से एफआरपी घटाने पर किसानों को 95.95 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस मिलेगा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 25,58,188 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई। इस मात्रा पर 95.95 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि बनेगी, जिसका लाभ कारखाने को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को मिलेगा।

    नवरात्रि से पहले गन्ना उत्पादकों को प्रदेश सरकार ने दिया तोहफा

    प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 53,25,120 क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है। इस आधार पर प्रदेश के कुल 31,022 गन्ना विक्रेता किसानों को लगभग 51.09 करोड़ रुपए की बोनस राशि प्राप्त होगी। नवरात्रि से पहले राज्य सरकार के इस निर्णय से गन्ना किसानों में हर्ष व्याप्त है। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। बढ़ी हुई बोनस राशि से किसानों को खेती की लागत वहन करने, समय पर कृषि कार्य कराने तथा आगामी फसल की बेहतर तैयारी करने में सहायता मिलेगी। इस निर्णय से कबीरधाम जिले के गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। बढ़ी हुई बोनस राशि से किसानों को खेती की लागत वहन करने और आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक सहायता मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    October 13, 2026

    राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

    October 13, 2026

    थाना चांपा पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में हथियारों के साथ घूम रहे 4 संदिग्धों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    October 13, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    October 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.