जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। माता शबरी की पावन धरा, भगवान श्री शिवरीनारायण जी के धाम में नवरात्रि, दशहरा मेला के पावन अवसर पर शिवरीनारायण स्थित मेला ग्राउंड में 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी तथा श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पाण्डेय, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, श्री महंत रामसुंदर दास, प्रज्ञा भारती, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, श्री संतोष लहरे, पूर्व अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं श्री लोकेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




