जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर 2026। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्रीमती विनिता मोदी, इंजी. रवि पांडेय, श्री अमर सुल्तानिया, श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, श्री अमन प्रताप सिंह, श्री आकाश सिंह, श्री विवेका गोपाल, श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री जितेंद्र देवांगन, श्री संतोष थवाईत, एसडीएम चांपा श्री शशि चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर प्रताप सिंह, युवा अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा माथुर, जिला खेल अधिकारी एवं श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
युवा उड़ान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं से संवाद करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ विकास में योगदान दे रहे हैं। खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा और हुनर को निखारें। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी क्षमता का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने की अपील की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास, श्री प्रशांत कहरा, श्री शुभम डहरिया एवं श्री सुनील मिलेंद को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सामूहिक नुक्कड़ नाटक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव एवं श्री सतीष सिंह ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




