Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 11 लाख राखियां बॉर्डर पर तैनात जवानों को भेजी गईं:CG के सभी जिलों की बहनों ने बनाई हैं, गांव की मिट्‌टी से होगा तिलक
    Chhattisgarh

    11 लाख राखियां बॉर्डर पर तैनात जवानों को भेजी गईं:CG के सभी जिलों की बहनों ने बनाई हैं, गांव की मिट्‌टी से होगा तिलक

    News EditorBy News EditorAugust 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश की सीमा पर तैनात जवानों की कलाई इस रक्षाबंधन पर सूनी नहीं रहेंगी। छत्तीसगढ़ के हर जिले और गांव-गांव से बनी राखियां बॉर्डर तक पहुंचाई जाएंगी। सैनिकों के सम्मान और उत्साह के लिए पूर्व सैनिकों के संगठन ने पहल की है। उन्होंने 11 लाख 11 हजार 111 राखियां बनाकर बॉर्डर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी स्कूली बच्चों के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों को जोड़ रहे हैं। इसमें रक्षासूत्र के साथ ही सभी जवानों के माथे पर तिलक लगाने के लिए एक-एक चुटकी मिट्‌टी भी जुटाई जा रही है।

    पूर्व सैनिकों के संगठन सिपाही के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों की वजह से ही हम अपने घरों में सुकून से और सुरक्षित हैं। उन्हें हम सिर्फ सम्मान और प्यार दे सकते हैं। यही वजह है कि पूरे छत्तीसगढ़ से राखी समेट कर प्रदेश की बहनों का प्यार उन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान के तहत राज्य के हर जिलों से राखियां तैयार कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों के संगठन, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है।

    महिला संगठन के लोग भी अभियान से जुड़े
    पूर्व सैनिक संगठन के इस अभियान से शहर की महिला संगठन की पदाधिकारी और कार्यकर्ताएं भी जुड़ने लगी हैं, जो अपनी हाथों से राखी बनाकर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के ऑफिस तक पहुंच रही हैं। वहीं, स्कूलों में भी संगठन के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और छात्राओं को इस अभियान से जोड़कर राखियां कलेक्ट कर रहे हैं। सोमवार को वीरांगना शक्ति संगठन की महिलाएं और स्कूली बच्चे सैनिक बोर्ड कार्यालय पहुंची और पदाधिकारियों को राखियां भेंट की।

    सभी जिलों में चल रहा अभियान
    संगठन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान बिलासपुर के साथ ही जांजगीर-चांपा, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ सहित संभाग के हर जिलों में चल रहा है, जहां से संगठन के पदाधिकारी राखियां एकत्रित कर रहे हैं। इस अभियान में मुख्य तौर पर डॉ. विनोद तिवारी, प्रदीप देशपांडे, महेंद्र जैन, राजेश सिंह, सौरभ दुबे, बीपी सिंह, भृगु अवस्थी, अमित सिंह, राजेंद्र सिंह समेत कई लोग सहयोग में जुटे हुए हैं।

    राखियां लेकर उधमपुर तक जाएगा प्रतिनिधि मंडल

    पदाधिकारियों ने बताया कि राखियां लेकर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। बिलासपुर से राखियां लेकर वाहन आज रवाना होगा। इसके बाद रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया होते नागपुर पहुंचेगा। इसके बाद यह दल भोपाल, इंदौर, उज्जैन होते हुए दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे। यहां अलग-अलग सीमाओं के लिए राखियां देकर प्रतिनिधि मंडल उत्तरीय कमांड क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर होते हुए उधमपुर पहुंचेगा और यहां इस यात्रा का समापन होगा।

    कोरोना में भाई खोने वाली बहनें भी जुड़ी
    बॉर्डर पर जवानों को राखियां भेजने के इस अभियान में ऐसी बहनें भी जुड़ने लगी हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी में अपने भाइयों को खो दिया है। संगठन के भृग अवस्थी ने बताया कि कोरोना ने बहुत सी बहनों से उनके भाई छीन लिए। वे हर रक्षाबंधन में उन्हें याद करती हैं लेकिन राखियां नहीं बांध पाती। ऐसी बहनें अपना प्यार सेना के जवानों को समर्पित कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026

    प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प

    June 20, 2026

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    NEET UG Re-exam 2026 : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन, NEET परीक्षा में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू

    June 20, 2026

    मौसम ने ली करवट: बारिश से राहत, मानसून की सुस्ती से खेती पर असर

    June 20, 2026

    * जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आदतन गुंडा बदमाश राकेश यादव के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करने के लिए अनुशंसा

    June 20, 2026

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात जांजगीर चांपा पुलिस की अभिनव पहल

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.