चंद्रयान के बाद अब सूर्ययान, 11.50 पर लॉन्च होगा आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट

चंद्रयान-3 अभियान को मिली कामयाबी के बाद अब भारत सूरज की ओर कदम बढ़ाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपना पहला सोलर मिशन शुरू कर रहा है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से आज 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य एल-1 अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा। कल से ही इसकी उल्टी गिनती जारी है।

इस मिशन को इसरोके सबसे भरोसेमंद PSLV रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।आदित्य L-1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले ISRO चीफ एस सोमनाथ के साथ वैज्ञानिकों की पूरी टीम तिरुपति पहुंची थी। ISRO के वैज्ञानिकों ने तिरूपति बालाजी मंदिर में मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -