Monday, July 7, 2025

न्यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़ी 30 लोकेशन पर छापे:मुंबई में तीस्ता सीतलवाड के घर भी पुलिस पहुंची; UAPA और चीनी फंडिंग का केस

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को वेबसाइट न्यूजक्लिक के 30 से ज्यादा लोकेशन पर रेड की है। पुलिस कुछ पत्रकारों को अपने साथ ले गई है। इनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश और परंजॉय गुहा ठाकुरता शामिल हैं। इस बीच मुंबई में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर भी मुंबई पुलिस की एक टीम पहुंची है। हालांकि, वहां जारी कार्रवाई के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई UAPA के तहत की है। 5 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि न्यूजक्लिक को एक अमेरिकी अरबपति नोवेल रॉय सिंघम ने फाइनेंस किया था। वे चीनी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत दुनियाभर में संस्थाओं को फंडिंग करते हैं।

 

इस रिपोर्ट के आधार पर 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ UAPA के सेक्शन 153(a) (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120(b) (आपराधिक षड्यंत्र में भागीदारी) समेत कई अन्य सेक्शन के तहत एक FIR दर्ज कराई गई थी। FIR का नंबर 224/2023 है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -