Monday, July 7, 2025

PM मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत की:6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली, जियो ने स्पेस फाइबर डिस्प्ले किया

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट आज दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत सुबह 9:45 बजे की। यहां जियो, एयरटेल, एरिक्सन जैसी कंपनियों ने अपनी नई टेक्नोलॉजी को डिस्प्ले किया है।

इवेंट के पहले दिन जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी, एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला भी शामिल हुए।

इस साल IMC का यह सातवां एडिशन है। इसमें 22 देशों के लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें CEO स्तर के 5000 प्रतिनिधि और 400 स्टार्टअप शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रिबन काटकर तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत की
प्रधानमंत्री मोदी ने रिबन काटकर तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत की

स्पेस फाइबर, जियो भारत डिवाइस की जानकारी ली
प्रगति मैदान में पहला स्टॉल जियो इंफोकॉम का है। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को जियो एयर फाइबर, स्पेस फाइबर समेत अन्य टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। यहां जियो भारत डिवाइस को भी डिस्प्ले किया गया है। इस फोन को भी पीएम ने देखा।

स्पेस फाइबर जियो का सैटेलाइट ब्रॉडबैंड है। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस पूरे देश में बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार भारत के चार सबसे दूरस्थ स्थानों को पहले ही जियो स्पेस फाइबर से जोड़ा जा चुका है।

ये हैं गिर (गुजरात), कोरबा (छत्तीसगढ़), नबरंगपुर (ओडिशा), और जोरहाट (असम)। यह सैटेलाइट रिसीवर डिश के जरिए इंटरनेट ट्रांसमिट करने के लिए रेडियो वेव्स का इस्तेमाल करता है, जो एक मॉडेम से जुड़ा होता है। ये 1GB प्रति सेकंड तक की स्पीड देने में सक्षम है।

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को एयर फाइबर और स्पेस फाइबर की जानकारी दी।
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को एयर फाइबर और स्पेस फाइबर की जानकारी दी।

एरिक्सन 6G जोन में जाकर टेक्नोलॉजी की जानकारी ली
पीएम एरिक्सन अरेना में भी गए। यहां एरिक्सन इंडिया के MD नितिन बंसल ने 6G जोन में इस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। प्रगति मैदन में स्किल डेवलपमेंट और सिटीजन सर्विसेज के लिए AI बेस्ड टेक्नोलॉजी भी प्रदर्शित की गई है। पीएम ने इसकी भी जानकारी ली।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -