Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब पीकर बाइक चला रहा था बेटा, बचाने पहुंची मां ने पुलिस से की गाली-गलौज

    October 10, 2026

    CG Double Murder छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर मां और 21 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट

    October 10, 2026

    विकासखंड के स्कूलों के लिए विभिन्न मदों की राशि जारी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: आज इन राशि के जातकों की खुलेगी बंद किस्मत, होली से पहले घर में आएगी खुशियों की बहार
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: आज इन राशि के जातकों की खुलेगी बंद किस्मत, होली से पहले घर में आएगी खुशियों की बहार

    News EditorBy News EditorMarch 21, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज गोविंद द्वादशी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी को नृसिंह द्वादशी भी मनाने का विधान है। आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आयेगा। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। दम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि

    आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे स्तर पर शुरू किया गया व्यापार आपके लिए लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं, आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। जरूरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। घर से किसी विषय पर सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे। आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    कर्क राशि

    आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपको अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत हैं। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं आज वो नई क्लीनिक की ओपनिंग करने का मन बनायेंगे, जिसमें परिवार  का भरपूर

    सहयोग मिलेगा। आज आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आज समाज सेवा के लिए की गयी कोशिशें आपकी अलग पहचान बनायेंगी। इस राशि के छात्र आज किसी एकांत जगह पर जाकर पढ़ाई करें, तो पढ़ाई में मन लगेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलने से कोई प्रसाशनिक कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज आपके दिमाग में नये-नये विचार आयेंगे। लेखन का कार्य कर रहे लोगों की रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों में उलझने से बचें। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। पूराने कामों का निपटारा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके काम आयेगा। बिजनेस सम्बन्धी मीटिंग में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रखेंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र आज कुछ ऑनलाइन सिखने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि

    आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।बॉस आपको किसी जरुरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाए आज रसोई घर में काम करते हुए थोडी सावधानी जरूर बरते। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा जागृत होगी, जिससे आप और अधिक मेहनत करेंगे । इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे, साथ ही कहीं घूमने भी जायेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि

    भविष्य की योजनायें बनाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें काफी धन लाभ होने वाला है। आज जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि

    आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सफलता में आ रहीं दिक्कते दूर होंगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कार्यों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। लवमेट आज एक- दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि

    आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समरोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। अगर आप कोई नई जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो पहले उसके बारे में ठीक से जानकारी कर लें। व्यापार में आज आपको खूब तरक्की मिलेगी। आज जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि

    आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किये गये प्रयासों का फल आज मिलने वाला है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको पूरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। छात्रो को आज सफलता मिलने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    शराब पीकर बाइक चला रहा था बेटा, बचाने पहुंची मां ने पुलिस से की गाली-गलौज

    October 10, 2026

    CG Double Murder छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर मां और 21 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट

    October 10, 2026

    विकासखंड के स्कूलों के लिए विभिन्न मदों की राशि जारी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    October 10, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

    October 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से धीरेंद्र कुमार रत्नाकर के परिवार को मिला सुरक्षित घर

    October 10, 2026

    Abhijeet Dipke Detained : दिल्ली पुलिस ने विमान के अंदर से अभिजीत दीपके समेत 3 नेताओं को हिरासत में लिया

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    शराब पीकर बाइक चला रहा था बेटा, बचाने पहुंची मां ने पुलिस से की गाली-गलौज

    October 10, 2026

    CG Double Murder छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर मां और 21 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट

    October 10, 2026

    विकासखंड के स्कूलों के लिए विभिन्न मदों की राशि जारी, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    October 10, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.