मालखरौदा – आज दिनांक 23.03.24 को दौरान पेट्रोलिंग के सूचना मिला कि , ग्राम नवापारा निवासी रामसाय कुर्रे, भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है, मूखबीर सूचना पर प्रधान आरक्षक अयूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रामसाय कुर्रे से प्लास्टिक के तीन जेरिकेन में पांच – पांच लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब गवाहों के समक्ष जप्त किए । आरोपी के खिलाफ थाना मालखरौदा में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया है । उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अयूब खान, आरक्षक सहदेव यादव, रोहित सिदार और महिला आरक्षक गीतांजलि चंद्रा का योगदान रहा ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




