दुर्ग : भिलाई नगर निगम से जन संपर्क अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके अशोक पहाड़िया के सुपेला भिलाई स्थित मकान में चोरी हो गई है। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर आलमारी में रखे नगदी व सोने चांदी के जेवर सहित दो लाख रुपए से अधिक का माल पार कर दिया है।
नेहरू नगर भिलाई निवासी पंकज पाटनी ने मामले की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई है। उसने बताया कि अशोक पहाड़िया उसके ससुर हैं। वो पूरे परिवार को साथ 11 मार्च को विदेश गए हुए हैं। इस दौरान उनके सुपेला स्थित मकान में ताला लगा हुआ है। घर की देखरेख के लिए उन्होंने नरेश नाम के एक युवक को चौकीदारी के लिए रखा हुआ है। नरेश को चौकीदारी पर अशोक पहाड़िया के दोस्त कन्हैया साहू के द्वारा रखा गया है।