मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि दिनांक 20.10.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कंचनपुर निवासी राकेश पटेल अवैध रूप देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा है कि सूचना पर पुलिस स्टाफ एवं गवाहन के मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो राकेश पटेल एक पीले रंग के झोला में 32 नग देशी प्लेन शराब, प्रत्येक में 180 भरी हुई कुल जुमला 5.760 ML कीमती 2880 रूपये रखे हुये रंगेहाथ पकड़ा गया। जिसे उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज/लायसेंस हो तो पेश करने हेतु नोटिस दिए जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया जिससे उपरोक्त शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राकेश कुमार पटेल पिता मेला राम उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 14 कंचनपुर थाना सक्ती का कृत्य धारा सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आर. उमेश साहू, आर. यादराम चंद्रा, मनोज कोसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


