Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सामजिक पेंशन व सहायक उपकरणों की आवश्यकता वाले आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार पहुचाएं राहत – कलेक्टर श्री अजीत वसंत
    Chhattisgarh

    सामजिक पेंशन व सहायक उपकरणों की आवश्यकता वाले आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार पहुचाएं राहत – कलेक्टर श्री अजीत वसंत

    News EditorBy News EditorOctober 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 21 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रो एवं ग्रामीण अंचलों से अपनी समस्याओं के निराकरण आए आम नागरिकों की परेशानियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण विभाग को जनदर्शन में प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार के सामाजिक पेंशन, दिव्यांग सहायता, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए जांच कर आवेदकों को पात्रतानुसार राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
    जनदर्शन में आज ग्राम सोनपुरी निवासी बंधन सिंह कंवर ने अपनी माता 80 वर्षीय वृद्धा समारिन बाई के नाम पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को शासन-प्रशासन की निगरानी में पूर्ण कराने तथा शासकीय सहायता प्रदान किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। बंधन सिंह ने बताया कि वह आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर है। उसके परिवार में उन दोनों के अतिरिक्त और कोई नहीं है। वृद्धावस्था के कारण उनकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, वह अपने पैरों पर चल भी नहीं पाती। इस कारण वह माता को छोड़कर कहीं आना-जाना नहीं कर पाता है। कलेक्टर ने आवेदन को संज्ञान में लेकर जनपद सीईओ कोरबा को आवेदन का परीक्षण कर आवेदक को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागीय योजनाओं से भी लाभान्वित करने के लिए कहा। इसी प्रकार आवेदक संतोष कुमार द्वारा पारिश्रमिक भुगतान कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक ने बताया कि वह दीपका स्थित कैंटिन में 2019 से कार्यरत् है तथा विगत 05 वर्ष से उसे मजदूरी का भुगतान का नहीं किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के जीवन-यापन करने में भी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने सहायक श्रमायुक्त को प्रकरण की पूर्ण जांच कर त्वरित निराकृत करने हेतु निर्देशित किया।
    सिटी बस के परिचालन एवं बसों के फेरों को विभिन्न रूटों में बढ़ाने हेतु ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदकों ने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से कोरबा में अपने दैनिक कार्यों व रोजगार के सिलसिले में नियमित आवागमन करना पड़ता है। सिटी बस के नहीं चलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने लोगों को आवागमन की सुगमता प्रदान करने के लिए सिटी बस के परिचालन को बढ़ाने हेतु आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत केंदई के ग्रामीणों द्वारा गांव के रामभाठा, पखनापारा, बुबराभाठा, कटेल पारा सहित पारा-मोहल्लों में पेयजल की समस्या बढ़ने के कारण पानी की निर्बाध उपलब्धता हेतु हैण्ड पंप लगवाने हेतु आवेदन दिया गया। कलेक्टर ने जनपद सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा को आवेदन का परीक्षण कर निराकृत करने के निर्देश दिए। ग्राम गेरांव के आश्रित ग्राम घोंटमार के किसानों द्वारा धान उपार्जन केंद्र का स्थान परिवर्तन करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। कृषकों ने बताया कि उन्हें धान बेचने 17 किलोमीटर दूर ग्राम कोरकोमा के उपार्जन केंद्र जाना पड़ता है। अधिक दूरी के कारण सही समय पर धान की बिक्री में असुविधा होती है। इस कारण वे गांव के समीप स्थित चचिया उपार्जन केंद्र में धान का विक्रय करना चाहते हैं। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन की जांच कर शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं।
    जनदर्शन में मानदेय भुगतान, मुआवजा राशि दिलाने, रोजगार, नाली निर्माण, पेयजल की समस्या, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य उपचार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पट्टा, सीमांकन, भूमि संबंधी विवाद का निराकरण सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया और जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, जिला खाद्य अधिकारी श्री घनश्याम सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    स. क्र./सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    October 13, 2026

    राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

    October 13, 2026

    थाना चांपा पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में हथियारों के साथ घूम रहे 4 संदिग्धों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    October 13, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    अड़भार मां अष्टभुजी का दिव्य दरबार अग्रवाल ऐरन सपरिवार चांपा दर्शन लाभ लेने पहुंचे

    October 13, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

    October 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.