Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘क्राइम पेट्रोल’ एक्टर की 35 साल में मौत, को-एक्ट्रेस बोलीं- काश तुम ये सब झेल पाते
    Entertainment

    ‘क्राइम पेट्रोल’ एक्टर की 35 साल में मौत, को-एक्ट्रेस बोलीं- काश तुम ये सब झेल पाते

    News EditorBy News EditorNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी और दर्दनाक खबर सामने आई है। रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ जीतने वाले एक्टर नितिन चौहान की मौत हो गई है। मशहूर टेलीविजन अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हुआ। 35 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली है। नितिन चौहान टीवी के कई शोज का हिस्सा रहे थे। ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शोज से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। काफी फिट और हैंडसम दिखने वाले एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है। लोग समझ नहीं पा रहे कि अचानक एक्टर ये सब कैसे हुआ।

    आखिरी बार इस शो में आए नजर

    नितिन चौहान अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे। उनका परिवार आज भी अलीगढ़ में ही रहता है। नितिन की आखिरी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति 2022 में सब टीवी के एक डेली सोप हुई थी। ‘तेरा यार हूं मैं’ में वो नजर आया करते थे। उस शो में उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था, लेकिन इसके बाद से उन्हें कोई खास काम नहीं मिल सका। शो के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की पुष्टि की है। नितिन की सह-कलाकार विभूति ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर के उनके निधन की जानकारी दी है।

    एक्ट्रेस ने किया ये पोस्ट

    विभूति ठाकुर के पोस्ट से कथित तौर पर जाहिर हो रहा है कि नितिन की मौत आत्महत्या से हुई है। विभूति ने अपने इस पोस्ट में लिखा, ‘रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त, मैं काफी हैरान और दुखी हूं। काश तुम में सारी मुसीबतें झेलने की और ताकत होती। काश तुम अपने शरीर की तरह ही मेंटली भी स्ट्रॉन्ग होते।’ बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और नितिन के परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई, जिसके बाद नितिन के पिता अपने बेटे का शव लेने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है।

    ये है नितिन का आखिरी पोस्ट

    बता दें, नितिन चौहान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव नहीं थे। उन्होंने डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो जिम गियर पहने पानी पीते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें।’ इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी जिम फोटोज कभी कभार पोस्ट करते रहते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026

    * घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी

    August 26, 2026

    * पुराने विवाद में हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    डीजे सामान चोरी करने वाले 6 आरोपी महज़ 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026

    * घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.