Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh News : तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान हादसा , सुअर के हमले से लहूलुहान हुईं ग्रामीण महिलाएं

    May 5, 2026

    शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

    May 5, 2026

    Chhattisgarh News : सड़क पर संग्राम , चक्काजाम से थमी रफ्तार, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » “किस दुनिया में रहती हैं…” वित्त मंत्री पर ये क्या बोल गईं प्रियंका गांधी
    Chhattisgarh

    “किस दुनिया में रहती हैं…” वित्त मंत्री पर ये क्या बोल गईं प्रियंका गांधी

    News EditorBy News EditorFebruary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें शायद महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति का सही एहसास नहीं है। प्रियंका ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट के पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के दौरान मुद्रास्फीति दहाई के अंक में थी, जो 10 प्रतिशत से भी अधिक पहुंच गई थी, जबकि वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

    सीतारमण के इन बयानों पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि वह (वित्त मंत्री) किस दुनिया में रहती हैं। वह कह रही हैं कि बेरोजगारी नहीं बढ़ी है, महंगाई नहीं बढ़ी है।’’ प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री के इस बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बयान असल जमीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है।

    भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    वहीं, लोकसभा में मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें भोजपुरी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने, सोशल मीडिया और ओटीटी मंचों पर अश्लील सामग्री पर रोक, ट्रेनों में कुल्हड़ में चाय बेचने जैसी मांगें उठाई गईं। सदन में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से सपा सदस्य रमाशंकर राजभर ने कहा कि भोजपुरी भाषा दुनिया के आठ देशों में बोली जाती है और यह पूर्वांचल के घर-घर में बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

    रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचे जाने की मांग

    मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचे जाने की मांग की। उनका कहना था कि इससे मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को लाभ होगा। शिवसेना के नरेश म्हास्के ने सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया और ‘ओटीटी’ मंचों के कार्यक्रमों पर सेंसर लगाने की सरकार से मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh News : तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान हादसा , सुअर के हमले से लहूलुहान हुईं ग्रामीण महिलाएं

    May 5, 2026

    शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

    May 5, 2026

    Chhattisgarh News : सड़क पर संग्राम , चक्काजाम से थमी रफ्तार, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    May 5, 2026

    Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026 : आम आदमी की जेब पर करंट , छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी के संकेत

    May 5, 2026

    Brazil Plane Crash : दिल दहला देने वाला VIDEO , कैमरे में कैद हुआ विमान के बिल्डिंग से टकराने का खौफनाक मंजर

    May 5, 2026

    Census 2026 : डिजिटल जनगणना का धमाका’ रायपुर में हजारों घरों की तेज मैपिंग से बना रिकॉर्ड

    May 5, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh News : तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान हादसा , सुअर के हमले से लहूलुहान हुईं ग्रामीण महिलाएं

    May 5, 2026

    शराब घोटाला केस में बड़ा फैसला’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत

    May 5, 2026

    Chhattisgarh News : सड़क पर संग्राम , चक्काजाम से थमी रफ्तार, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    May 5, 2026

    Chhattisgarh Electricity Tariff Hike 2026 : आम आदमी की जेब पर करंट , छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी के संकेत

    May 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.