Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 16 February 2025: आज फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी के दिन इन राशियों पर बप्पा की कृपा, दूर होंगे जीवन के सभी संकट, यहां पढ़ें राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 16 February 2025: आज फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी के दिन इन राशियों पर बप्पा की कृपा, दूर होंगे जीवन के सभी संकट, यहां पढ़ें राशिफल

    News EditorBy News EditorFebruary 16, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    16 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है । चतुर्थी तिथि आज देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: 

    आज आपका भाग्य पूरे दिन आपके साथ रहने वाला है। आज सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन किसी के साथ बातें शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। अविवाहित लोगों को आज शादी के प्रस्ताव आएंगे। परिवार के सभी लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि: 

    आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। साथ ही घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। आज लोगों को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज फ़ोन पर किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगें।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। पेंटिंग करने वालों के लिए आज

    का दिन अच्छा रहेगा, आपकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज बच्चों के जरूरत का सामान खरीदेंगे, जिससे बच्चे आपसे खुश होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: 

    आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आज आपके नए-नए दोस्त बनेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घरेलू चीजों को खरीदने का प्लान बनाएंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए आज आप किसी बड़े ग्रुप से डील करने में कामयाब होंगे। अगर आप नई जमीन खरीदना चाहते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। दोस्तों के साथ घर पर पार्टी मनाएंगे, जिसमें आप खूब एंजॉय करेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    सिंह राशि: 

    आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आज आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों को आज अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि: 

    आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिवार वालों से राय ले सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। लवमेट
    के साथ कही घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मिठास आयेगा। आज आपके व्यापार में दो-गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज आपको अपने पिता से अच्छा सरप्राइज मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि: 

    आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आयेगा। मौसम की वजह से सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके साथ काम करने का प्रपोजल आयेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, थोड़ी और मेहनत करने से सफलता जल्द ही कदम
    चूमेगी। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज प्रमोशन होने से आप प्रसन्न होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि: 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के साथ आज समय बिताने का प्लान बनाएंगे, यह प्लान आपके रिश्ते को और मजबूत करने में सहायक रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि: 

    आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में बदलाव करने का मन बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों के लिए जॉब के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में सकारात्मक बदलाव करेंगे तो
    निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षित बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पैसे आज आपको वापस मिलेंगे। आज आप किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज मेडिटेशन करने से उलझने दूर होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तर पहुंचाने में मदद करेगा। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। कम्पयूटर कोर्स ज्वाइन का मन बनाएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि: 

    आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज नए दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें, तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाए। इस राशि के अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। आज कोई घरेलू उपयोग का
    सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026

    ट्रिपल मर्डर केस में सियासी एंगल, स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.