Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना
    Chhattisgarh

    कोरबा और करतला में पंच, सरपंच सहित अन्य पदों के लिये मतदान कराने दल रवाना

    News EditorBy News EditorFebruary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/16 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में कल 17 फरवरी को कोरबा जिले के कोरबा और करतला जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम तीन बजे तक होगी। मतदान हेतु आज कोरबा और करतला क्षेत्र से मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। उन्हें मतपेटी के साथ मतदान संबंधी अन्य सामग्री प्रदान की गई। मतदान दलों को पुलिस सुरक्षा के साथ बसों में रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने मतदान दलों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक शाला क्रमांक एक और करतला में सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वसंत ने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम श्री सरोज महिलांगे समेत अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान दलों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। यदि किसी दल द्वारा समस्या बताई जाती है तो उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने रिजर्व दलों के कर्मचारियों की डयूटी भी क्षेत्र की दूरी के हिसाब से आसपास लगाने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों को मतदान केंद्र भेजा जा सकें। उन्होंने मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए ध्यान रखने और पारदर्शी तरीके से मतदान और मतगणना कराने के निर्देश दिए हैं।
    कोरबा जनपद अंतर्गत 21 सेक्टर में 224 मतदान केंद्रों में मतदान होना है। रिजर्व सहित कुल 1198 कर्मचारियों की डूयटी यहां लगाई गई है। एक बूथ में पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल में चार अन्य कर्मचारी होगी। जिसमें से एक स्थानीय कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में होगी। जनपद सीईओ सुश्री कौशाम्बी गभेल ने बताया कि यहां कुल 1 लाख 11 हजार 672 मतदाता है। कोरबा जनपद में पंच के 1076 पद है। जिसमें 537 वार्डों में निर्विरोध और 532 वार्ड में चुनाव होना है। पंच के 7 वार्डों में नामांकन प्राप्त नहीं होने पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। इसी प्रकार सरपंच के 74 पदों के लिए जनपद सदसय के 24 पदों के लिए और जिला पंचायत के दो सदस्यों के लिए निर्वाचन होना है। कोरबा जनपद में एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, सीएसपी श्री भूशण एक्का, सुश्री जूली तिर्की, जनपद सीईओ श्री कौशाम्बी गभेल, तहसीलदार श्री सत्यपाल राय, श्री के के लहरे आदि की उपस्थिति में मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों में रवाना किया गया। मतदान दलों को मतपेटी के साथ मतदान से संबंधित सामग्री, आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयां भी दी गई है। एसडीएम श्री महिलांगे ने सभी कर्मचारियों को गंभीरता से चुनाव कराने और शराब सहित अन्य नशा न करने के निर्देश दिए। करतला जनपद में मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। जनपद के सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य कर्मचारी मतदान दलों को सामग्री वितरण व्यवस्था में लगे रहें। कलेक्टर-एसपी ने यहां भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए। जनपद करतला के श्री मोहनीश देवांगन ने बताया कि करतला जनपद में कुल 263 मतदान केंद्र है। जिसमें रिर्जव मिलाकर कुल 1386 कर्मचारियों की डयूटी लगी है। कुल 1 लाख 16 हजार 335 मतदाता है। यहां सरपंच के लिए 78 पद है। जिसमें से 4 पदों पर निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया है। 74 पदों पर निर्वाचन हेतु मतदान होगी। इसी तरह पंच के लिए 1159 वार्ड है, जिसमें से 658 में निर्विरोध चयन कर लिया गया है। 501 में पंच के लिए चुनाव होगा। जनपद सदस्य के 24 पद है। जिसमें से एक में निर्विरोध चयन हो चुका है। 23 पदों के लिए चुनाव होगा। यहां जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 3 और 4 में निर्वाचन हेतु मतदान होगी।

    सफेद,पीला,नीला और गुलाबी रंगों के मतपत्र में लगाना होगा ठप्पा

    त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाताओं को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र में सील लगाना होगा। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य हेतु पीला और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी मतपत्र निर्धारित किया गया है। 17 फरवरी को होने वाले चुनाव में पंच और सरपंच, जनपद सदस्य पदों हेतु मतपत्रों की मतगणना वहीं उसी दिन की जायेगी, लेकिन अधिकृत रूप से इसका सारिणीकरण 19 को किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य हेतु मतगणना का परिणाम व सारिणीकरण 20 फरवरी को किया जाएगा।
    स/कमलज्योति

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात जांजगीर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त पहल

    June 20, 2026

    ट्रिपल मर्डर केस में सियासी एंगल, स्थानीय नेताओं की संलिप्तता सामने

    June 20, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल*

    June 20, 2026

    *अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, 1 जेसीबी समेत 9 वाहन जप्त*

    June 20, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026

    * पुलिस अधीक्षक की अनुकरणीय पहल, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में महिला कमांडो टीम का गठन कर नशा मुक्ति एवं सायबर जनजागरूकता का विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    June 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.