Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित
    Chhattisgarh

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

    News EditorBy News EditorJune 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 19 जून 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल, बाल्को, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, एनएचपीडब्ल्यूडी, इरकॉन, परिवहन, यातायात सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक में कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश से पूर्व सड़कों के गड्ढों का भराव, आवश्यक मरम्मत, यथा स्थान संकेतक, ब्लिंकर अनिवार्य रूप से लगाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित ब्लैक स्पॉट स्थानों पर होने वाली सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन स्थानों पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रीप, कैमरा, रोड मार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस हेतु यातायात, परिवहन, एनएचपीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, विभागों को संयुक्त टीम बनाकर सभी ब्लैक स्पॉट स्थानों का निरीक्षण करने एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
    कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता को सर्वमंगला-इमली छापर मार्ग में अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने एवं उरगा से भैंसमा मार्ग में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल गेवरा/दीपका/कुसमुण्डा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरदीबाजार-सरईसिंगार सहित एसईसीएल से संबंधित सभी सड़कों में बारिश से पूर्व गड्ढों का भराव और मरम्मत योग्य स्थानों में अनिवार्य रूप से मरम्मत कराने की हिदायत दी। जिससे बारिश के समय इन सड़कों में आवागमन सुगम बना रहे। साथ ही एसईसीएल खदान क्षेत्र की सड़कों से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए। साथ ही बिना हेलमेट पहने, बिना सीट बेल्ट लगाए, ओवर स्पीडींग करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में यातायात जागरूकता के तहत विविध कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की बात कही। जिसके अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर, वाहनों में रेडियम पट्टी लगाने, जनजागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्रों एसईसीएल, एनटीपीसी, बाल्को, लैंको क्षेत्रों में शिविर लगाकर ट्रक, ट्रेलर जैसे भारी वाहन चालकों के अनिवार्य रूप से नेत्र परीक्षण करने के निर्देश दिए।
    /सुरजीत/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.