Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 11 August 2023: आज जमकर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा भाग्योदय, नौकरी के भी प्रबल योग
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 11 August 2023: आज जमकर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा भाग्योदय, नौकरी के भी प्रबल योग

    News EditorBy News EditorAugust 11, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 3 बजकर 22  मिनट तक हर्षण योग रहेगा। हर्ष का अर्थ होता है-खुशी। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि

    आज के दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार से रिलेटेड नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आपकी आय के स्रोत खुलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। निवेश करने के लिए अच्छा समय है यात्रा पर जाने के योग हैं। आप जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ किसी मनपसंद जगह पर घूमने जाएंगे, जिससे आपकी उलझने दूर होगा। नौकरी करने वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप बेवजह के विवादों में न पड़ें और अपने गुस्से पर काबू रखें।

    • लकी रंग –  लाल
    • लकी नंबर – 2

    2. वृष राशि

    आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। जिससे आपके प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आपके व्यवसाय में बेहतर बदलाव होने की संभावना है, जो आपके आर्थिक स्तर को बेहतर बनाएगा। आप बहुत आनंदित रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको माता-पिता से सहयोग मिलेगा। आपके विनम्रतापूर्ण व्यवहार से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाएं।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 5

    3. मिथुन राशि

    आज आपका दिन लकी रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप केवल भाग्य के भरोसे न बैठकर अच्छी मेहनत करेंगे। नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं मनोरंजक यात्रा होने की संभावना है। आपका मन आज धार्मिक क्रिया-कलापों में खूब लगेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। संतान को तरक्की मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखें।

    • लकी रंग –  हरा
    • लकी नंबर – 9

    4. कर्क राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपके व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। इस दौरान आप किसी से अपने व्यापार संबंधी सीक्रेट शेयर करने से बचें। अन्यथा कोई दूसरा फायदा उठा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आपके प्रेम पूर्ण रवैये से दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। मन की शांति के लिए मेडिटेशन करें।

    • लकी रंग –  पीला
    • लकी नंबर – 9

    5. सिंह राशि 

    आज आपका हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल पर आज ज्यादा काम होने की संभावना है। सहकर्मियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति

    सुदृढ़ होगी। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। आज आप अपने क्रोध और झुंझलाहट पर नियंत्रण रखें। आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

    • लकी रंग –  पीच
    • लकी नंबर – 9

    6. कन्या राशि

    आज आपका दिन लकी रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा,जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के बीच आपसी रिश्ते और अच्छे होंगे। आप दोनों की रूचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को बड़े लाभ के योग हैं। नए साधनों से आय में वृद्धि होगी। जो अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है। छात्रों को अध्यापकों से सहयोग मिलने से उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवाइड करें।

    • लकी रंग –  गुलाबी
    • लकी नंबर – 5

    7. तुला राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजना कारगर साबित होगी। अच्छा धन अर्जित करने में सफल होंगे। किसी तरह का निवेश करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लेंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले जातक अपने टीम के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने में धैर्य से काम लें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने से अच्छा अनुभव भी होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।  डिनर के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 3

    8. वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार के योग हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चले, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कुछ समस्याएं होने पर डॉक्टर की सलाह लें। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    • लकी रंग –  लाल
    • लकी नंबर – 2

    9. धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी पदोन्नति के साथ आपका कार्यभार भी बढ़ेगा। आपको आमदनी के बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आर्थिक स्तिथि बेहतर बनाने के लिए बड़ों से सलाह ले तो अच्छा रहेगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता पक्का होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा दिन है। फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

    • लकी रंग –  पीला
    • लकी नंबर – 9

    10. मकर राशि 

    आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवसाय में विस्तार के साथ आय के स्रोत विकसित होंगे। मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज कोई नई खबर मिल सकती है। जिससे उनका मनोबल ऊंचा होगा और आगे की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। सेहत संबंधी कोई समस्या है तो उससे छुटकारा मिलेगा व्यवस्थित दिनचर्या एवं पौष्टिक आहार का पालन करें। संतान को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

    • लकी रंग –  ग्रे
    • लकी नंबर – 3

    11. कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बर्ताव आपकी सफलता में सहायक होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ के योग बन रहें हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेखन से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। किसी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। लवमेट्स के साथ घूमने जाएंगे।

    • लकी रंग –  ऑरेंज
    • लकी नंबर – 1

    12. मीन राशि

    आपके लिए दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभव से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे। संगीत की शिक्षा ले रहे छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। आपको कहीं अपनी कला प्रदर्शन का मौका मिल सकता है। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, परिवार के साथ कहीं यात्रा का प्लान भी बन सकता है। आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। आप वहां कुछ नए लोगों से भी मिलेंगे। भागदौड़ से थकान हो सकती है। आपके पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

    • लकी रंग –  ब्लू
    • लकी नंबर – 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026

    CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान का शुभारंभ, 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

    June 19, 2026

    CG News : NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, 10 ट्रेनों में जोड़े गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

    June 19, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    Gold-Silver Price Update : सोना-चांदी खरीदारों के लिए राहत’ चांदी ₹9,209 लुढ़की, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    June 19, 2026

    CG NEWS : एक ही हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग, बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री संजय अग्रवाल की नियुक्ति

    June 19, 2026

    पीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव श्री विकासशील ने दिए निर्देश

    June 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.