Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है 20 जून का दिन सभी के लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: क्या लाया है 20 जून का दिन सभी के लिए, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 20, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 8 बजकर 12 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 3

    वृष राशि

    आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 7

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 6

    कर्क राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से।. आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। आपका कॉन्फिडेंस।.आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 8

    सिंह राशि

    आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जाएगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 2

    कन्या राशि

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा।.समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 1

    तुला राशि

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 6

    धनु राशि

    आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 9

    मकर राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि

    आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे।. बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ अंक- 5

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा

    महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

    1. शुभ रंग- ग्रे
    2. शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.