Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: इन राशियों का बन रहा है ऑफिस में प्रमोशन का योग, नौकरी में मिलेगी तरक्की
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: इन राशियों का बन रहा है ऑफिस में प्रमोशन का योग, नौकरी में मिलेगी तरक्की

    News EditorBy News EditorFebruary 16, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा।  साथ ही आज सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज अचला सप्तमी और रथ सप्तमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप आज के दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आपका पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। घर के कामों में आज जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। साथ ही बच्चों के करियर के लिए उनके गुरु से परामर्श लेंगे। इस राशि के जो लोग धर्म-कर्म के काम से जुडे हैं, उन्हें आज किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। वहां लोग आपका सम्मान करेंगे। आज आपको संभलकर अपनी बात जीवनसाथी के सामने रखने की जरूरत है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। इस राशि के बिजनेस करने वाले आज एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते है, जिससे आपके करियर की दिशा बदलेगी।  स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें। इस राशि के जो लोग आर्किटेक्ट के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें अचानक धन लाभ होगा| लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 5

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपका झुकाव कुछ हद तक अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आपका मन साहित्यिक चीज़ों को पढ़ने में लगेगा, जिससे आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये कुछ नये विचार आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी पढ़ाई की योजना में बदलाव कर सकते है। आज अपने जीवनसाथी के लिए सरप्राईज पार्टी प्लान कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। छात्र आज किसी विषय पर शोध करेंगे, जिसमे शिक्षकों का भी सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 9

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपके लिये परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा। साथ ही आज घर पर आप किसी की असमंजस की भावना को दूर करेंगे। इस राशि के जो लोग एक नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपके द्वारा बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

     कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आप जो काम भी हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे। जिससे आपको सफलता हासिल होगी। साथ ही निराशा की भावनाजो कुछ दिनों से आपके अंदर भरी हुई थी, आज वो गायब हो जाएगी। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है, आज उन्हें धनलाभ होने के आसार है, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के

    नवविवाहित आज कुछ समय के लिए बाहर जाएं। साथ ही अपने जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। अगर आप किसी काम की तैयारी बहुत पहले से सोच कर बैठे है, तो आज उस योजना की शुरुवात कर सकते हैं। साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही टाईम टेबल में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे, जिससे जीवनसाथी बहुत प्रसन्न होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी। सहकर्मियों से ताल-मेल बना कर रखे कार्यों को पूरा करने में आसानी रहेगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज बिजनेस पार्टनर के साथ जरुरी मीटिंग करने के बाद रात को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते है, इससे आपके बिजनेस को फायदा होगा। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहने वाले है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते है। ऑफिस के कामों में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर लेकर जायेंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को आज जॉब के कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। घर के कार्यों को निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। अच्छा होगा आलस्य छोड़कर पढ़ाई में मन लगाएं।

    • शुभ रंग- सुनहरा
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आज आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। साथ ही आज आप किसी अपनों की मदद कर सकते है। आज आपको अपनी पिछली किसी बड़ी गलती का अहसास होगा साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे। आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आज किसी इंटरव्यू में जाने वाले है तो उसमें सफलता मिलेगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    कुम्भ राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता प्राप्त होगी।  घर पर पार्टी भी करेंगे। इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति मिलेगी। आज आप फिजूल खर्च से बचें। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति करेंगे। इस राशि के लोगों को आज व्यापार में अच्छा लाभ होगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे।

    • शुभ रंग- मरून
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवारजनों के साथ बिताएंगे, साथ ही आप सभी के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहेगा, साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। ऑफिस में प्रमोशन भी हो सकता है। आज आपके जीवन में कई दिनों चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है। धन की प्राप्ति के नये मार्ग खुलेगें।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026

    कोरबा में वन मंत्री का बड़ा एक्शन, हाथी-मानव संघर्ष पर रोक के लिए तैयार होगा विशेष प्लान

    August 20, 2026

    खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

    August 20, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पूर्व कांग्रेस सांसद Sajjan Kumar’ ने 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, दंगा मामले में जेल में थे बंद

    August 20, 2026

    CG Sports Awards 2026 : छत्तीसगढ़ खेल पुरस्कार 2026 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, खिलाड़ियों को 23 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर

    August 20, 2026

    CG News : इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग’ जांच शुरू

    August 20, 2026

    IGKV में पेपर लीक से हड़कंप, B.Sc. सेकंड ईयर का एग्जाम कैंसिल’ जांच के लिए कमेटी बनी

    August 20, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.