Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज रविवार के दिन सूर्य समान चमकेगी इन राशियों की तकदीर, खुलेंगे बंद भाग्य के द्वार, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 18 May 2025: आज रविवार के दिन सूर्य समान चमकेगी इन राशियों की तकदीर, खुलेंगे बंद भाग्य के द्वार, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 18, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    18 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 53 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 35 मिनट पर राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

    1. शुभ रंग- काला
    2. शुभ अंक- 1

    वृष राशि: 

    आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी जॉब मिलेगी।

    1. शुभ रंग- मैजेंटा
    2. शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो

    सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 8

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस के उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम बन जाएंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। किसी रुके काम में आपका अनुभव काम आयेगा।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 2

    सिंह राशि: 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आज आपके रूटीन में
    कुछ बदलाव आयेगा। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीको का सहारा लें आपका काम आसान होगा। डांस के शौक़ीन लोग आज डांस क्लास ज्वॉइन कर सकते है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 7

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 2

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओं को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

    1. शुभ रंग- पिच
    2. शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ों से नई सलाह मिलेगी। आज घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 4

    धनु राशि: 

    आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे। आज आपकी रूटीन में कुछ बदलाव होंगे। आप धर्म, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बिताएंगे। बच्चों के साथ आप नई-नई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

    1. शुभ रंग- केसरिया
    2. शुभ अंक- 5

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका मित्र आपके घर दावत पर आ सकते हैं।

    1. शुभ रंग- पीला
    2. शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 8

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जाएंगें। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026

    CG Crime News : सराईपाली में सनसनीखेज मामला ‘शिशुपाल पर्वत के नीचे प्रेमी जोड़े का शव बरामद

    May 3, 2026

    IPL RCB Match Tickets : विराट कोहली आएंगे , RCB बनाम विपक्षी टीम के मैच के लिए टिकटों की भारी डिमांड

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.