Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, माता लक्ष्मी की रहेगी अपार कृपा, पढ़िए दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: शुक्रवार को इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, माता लक्ष्मी की रहेगी अपार कृपा, पढ़िए दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 21, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    21 March 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 46 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री शीतला सप्तमी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। आज प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आप के लिए बढ़िया रहेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार की उलझनों में पड़ने से बचना चाहिए। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंद कामों को कर पाने में कामयाब होगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 8

    कर्क राशि 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि 

    आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। हर जगह से आपको काम के लिए ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका ट्रांसफर आपके मन पसंद जगह पर हो सकता है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते है, घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में किसी प्रकार की उलझन है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोक-झोंक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते सुधरेंगे। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल- मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा शक्ति की कमी है। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती हैं। अपने विचारों को मजबूत बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके काम में मन लगाएंगे। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल जाएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा पाने के लिए लिए आप अपने रिश्तों में थोड़ी ढ़ील देंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें, तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    कुंभ राशि 

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिलाएगा। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो रिश्तों में अनबन भी देखने को मिल सकता है। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। आपके मित्र आपसे मिलने आएंगे, जिनसे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो आज उसका पूरा लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 6
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026

    CG Crime News : सराईपाली में सनसनीखेज मामला ‘शिशुपाल पर्वत के नीचे प्रेमी जोड़े का शव बरामद

    May 3, 2026

    IPL RCB Match Tickets : विराट कोहली आएंगे , RCB बनाम विपक्षी टीम के मैच के लिए टिकटों की भारी डिमांड

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026

    Babu Khemani Case : इन्फ्लुएंसर की आड़ में सट्टा कारोबार , बाबू खेमानी के 50 से अधिक ऑनलाइन आईडी का खुलासा

    May 3, 2026

    CG NEWS : जंगल के बीच चल रही थी फैक्ट्री , 800 लीटर नशीला तेल और भारी मात्रा में गांजा बरामद

    May 3, 2026

    CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.