Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 अगस्त का दिन, जानें स्वतंत्रता दिवस का दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 अगस्त का दिन, जानें स्वतंत्रता दिवस का दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorAugust 15, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है, आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे, आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत सेआगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज शाम का समय बच्चों के साथ बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए गये काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी, आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीं होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आप ट्रेनिग इंस्टिट्यूट में ट्रेनर के पद पर हैं, तो आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। आज आपकी किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज जल्द ऑफिस का काम निपटाकर घरवालों को समय देंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों का दिन लाभदायक रहेगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको आपके जीवन के धन से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक संबंधों की बात करें, तो आपके जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। छोटा सी बात किसी झगड़े का भी रूप ले सकती है, जिसके कारण आप परेशानी में फस सकते हैं। आज आप बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें। आज जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं, उन्हें अच्छा फील होगा। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमे अच्छा लाभ होगा। आज आपको स्वास्थय संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आप सुखद पलों का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है।आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। आपको आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप ऐसे व्यक्तियों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन ठीक रहेगा व अपने काम क्षेत्र में मन लगाकर काम करें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वो आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। यदि आपका कोई संबंधी या खास मेहमान आपसे किसी प्रकार का धन

    उधार मांगता, तो वह आप उसको ना दे, नही तो आपका पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका तालमेल सही बना रहेगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज उनके किसी प्रकार का कोई तनाव हो सकता है। आप तनाव को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आपका व्यापार अच्छा रहेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे, परंतु बाद में इसका फल अच्छा ही निकलेगा। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको अचानक से कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर
    विदेश जाने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। यदि आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.