Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: भानु सप्तमी पर सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहता है आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 3 March 2024: भानु सप्तमी पर सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorMarch 3, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज भानु सप्तमी मनाई जाएगी। आज शाम 5 बजकर 24 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। पूराना निवेश आज आपके बहुत काम सकता है। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग-  गुलाबी
    • शुभ अंक- 6

    वृष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आज पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज आपका चलते हुए पैर भी मुड़ सकता है। इसलिए आपको चलते हुए थोड़ी सावधानी बरातने की जरूरत है। मंदिर में गुड़ का दान करें, आपको कारोबार में धन लाभ होगा।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि-

    आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकिर चिंतित रहेंगे। आपका अपने रोज के कामों में भी मन नहीं लगेगा। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। यात्रा करते हुए अपने पर्स का भा ध्यान रखें। आज आपका मन नए काम करने में लगेगा। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। जिससे अपका मन खुश हो जाएगा। कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप फैमली के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर ताल-मेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अनाथालय में बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किए गए अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पाएगी। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आएंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के असार हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवारिक कलेश खत्म होगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी होगा। लवमेट किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, पूरे दिन सारे काम बनते रहेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    मकर राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए। इसके साथ ही यात्रा करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में काफी इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में आप सफल होंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    मीन राशि-

    आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। लेकिन छात्रों के लिए समय थोडा अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से सभी की वाह-वाही का पात्र बन सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ के 4 स्कूलों में बनेगा मैथ्स पार्क, बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम पर सरकार का बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Raksha Bandhan Holiday : छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, बैंक और कोषालय 28 अगस्त को रहेंगे बंद

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.