Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 6 March 2024: छात्रों को मिलेंगे परीक्षा के बेहतर परिणाम, इन राशियों के जीवन में बन रहे हैं तरक्की के योग
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 6 March 2024: छात्रों को मिलेंगे परीक्षा के बेहतर परिणाम, इन राशियों के जीवन में बन रहे हैं तरक्की के योग

    News EditorBy News EditorMarch 6, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विजया एकादशी व्रत है। साथ ही कल सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन आज का दिन बेहतर है। आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। किसी अनजाने के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 5

    वृष राशि

    आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी।आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 9

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ हो सकते हैं। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत ररहेगा। राजनीतिक से जुड़े लोगों को आज मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेंगें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 8

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। आपको कोई फैसला लेने में समयसा महसूस हो सकती है। आज कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। आज ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी की मदद लें, अच्छा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव ला सकते हैं। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए रूकावटें बन सकती हैं। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। अपने काम को न टालें। बेहतर होगा समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी के कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। जो लोग मिटटी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के कारण धन लाभ होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि

    आज मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। शाम तक घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपको बेहतर फील होगा। दुश्मन आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। आज आपको पारिवारिक सुख और शांति का लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी। कुछ नया काम करेंगे। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। आज नौकरी पाने के प्रयास सफल रहेगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेने के योग है। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि-

    आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है। आज आपके कुछ काम अटक सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह

    कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि-

    आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल
    आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अगर आज आप किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है, तो राहुकाल देखकर ही शुरूआत करें।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि-

    आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग सकता है। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। लाभ के साधनों में कमी आ सकती है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र
    में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 4
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.