श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं DSP कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना मिला थाना सारागांव क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी संजय कमलाकर उम्र 43 साल निवासी परसापाली थाना सारागांव के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमति 5000/ रू. को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 45/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारागाव एवं थाना सारागाव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


