Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ शीघ्र- कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 26, 2026

    अंधेरों में भी रोशनी खोजती शिवांगी, हौसलों की वो उड़ान जो कई जिंदगियाँ रोशन करेगी

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर-कलेक्टर

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक भी निरुद्ध
    Chhattisgarh

    एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक भी निरुद्ध

    News EditorBy News EditorMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमन सिन्हा के नेतृत्व में थाना बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी संजय कुमार लहरे, पिता स्व. समयलाल लहरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी जेटीपारा, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा द्वारा थाना बांकीमोंगरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23.05.2026 को लगभग रात्रि 01:30 बजे एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में कुछ आरोपियों द्वारा जबरन प्रवेश कर गाली-गलौच, मारपीट एवं धमकी देते हुए पाईप, एंगल एवं लगभग 100 मीटर केबल (कीमत लगभग ₹4,000) लूट/चोरी कर ले गए। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 1147/2026 धारा 331(3), 296, 351(3), 305, 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान गवाहों के कथन, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।

    गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
    1. अर्जुन सिंह, पिता – (जानकारी अनुसार), निवासी – थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र, जिला कोरबा (छ.ग.)
    2. एक अपचारी बालक (विधिक प्रावधानों के अनुसार नाम गोपनीय)

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना में लूटा गया केबल अन्य आरोपी दीपक केंवट उर्फ अंक के पास है, जो वर्तमान में फरार है।

    फरार आरोपी :
    दीपक केंवट उर्फ अंक, निवासी – बांकीमोंगरा क्षेत्र, जिला कोरबा (छ.ग.)
    तथा एक अन्य साथी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

    आरोपी अर्जुन सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसायकल क्रमांक CG 12 BS 7092 जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह एवं अपचारी बालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ शीघ्र- कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 26, 2026

    अंधेरों में भी रोशनी खोजती शिवांगी, हौसलों की वो उड़ान जो कई जिंदगियाँ रोशन करेगी

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर-कलेक्टर

    May 26, 2026

    CG DA Hike : सरकार का बड़ा कदम, IAS-IPS अफसरों के DA में बढ़ोतरी

    May 26, 2026

    बंगाल में अवैध घुसपैठ पर सख्ती, CM Shubhendu’ ने दिया बड़ा बयान

    May 26, 2026

    CG BREAKING : योग आयोग अध्यक्ष Roopnarayan Sinha’ का हार्ट अटैक से देहांत

    May 26, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ शीघ्र- कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 26, 2026

    अंधेरों में भी रोशनी खोजती शिवांगी, हौसलों की वो उड़ान जो कई जिंदगियाँ रोशन करेगी

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर-कलेक्टर

    May 26, 2026

    एसईसीएल बलगी सबस्टेशन में केबल लूट/चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक भी निरुद्ध

    May 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.