श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डमरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 28. 05.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बिलाईगढ का हुमेश्वर रात्रे अपने के घर पीछे कोलाबाडी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अधिक मात्रा में रखा है की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी हुमेश्वर रात्रे पिता जनीराम रात्रे उम्र 26 साल साकिन बिलाईगढ थाना डभरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 28.05.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में सउनि लखपती प्रधान आरक्षक एकेश्वर चन्द्रा, मिरीश साहू, राजेश धिरहे, का विशेष योगदान रहा


