कांकेर कार्य में लापरवाही बरतने पर अधीक्षिका को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। अधीक्षिका का नाम विनिता कुजूर, मूल पद व्याख्याता एल.बी. है। कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसाग ने गंभीर प्रवृत्ति के शिकायत की खबर पर संज्ञान लेते हुए विनिता कुजूर, मूल पद व्याख्याता एल.बी., शासकीय उमावि छोटेबेठिया एवं अधीक्षक, कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया विकासखंड कोयलीबेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। Also Read – मुंह ढंके शातिर ने उड़ाया बाइक, चोरी की वारदात CCTV कैमरे कैद जारी आदेश के अनुसार सरपंच एवं ग्रामवासी छोटेबेठिया की शिकायत और खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन के दौरान व्याख्याता कुजूर का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुर्गुकोंदल नियत किया गया है। साथ ही कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर उक्त कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेठिया की व्याख्याता नेहा सहाडे को आगामी आदेश पर्यन्त तक अधीक्षिका नियुक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




