Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

    August 4, 2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत

    August 4, 2026

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बांग्लादेश में अराजकों ने की 35 दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, हिंदुओं में भारी आक्रोश
    Featured

    बांग्लादेश में अराजकों ने की 35 दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, हिंदुओं में भारी आक्रोश

    News EditorBy News EditorOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ढाका: बांग्लादेश में दूसरे धर्म के लोग हिंदुओं की दुर्गा पूजा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने ढाका में 35 से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों पर एक साथ हमला कर दिया। इससे दुर्गा पूजा महोत्सव में भारी व्यवधान पैदा हो गया। कई पंडालों पर अराजकों ने पेट्रोल बम से भी हमला किया। दुर्गा पूजा महोत्सव से पहले कई मुस्लिम संगठनों ने हिंदुओं को दुर्गा पूजा नहीं करने की धमकी दी थी। इन घटनाओं से हिंदुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

    बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव से संबधित करीब 35 अप्रिय घटनाओं के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 12 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही पता चला था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उपहार में दिया गया एक हस्तनिर्मित स्वर्ण मुकुट दुर्गा पूजा समारोह के दौरान बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी सतखीरा जिला स्थित एक हिंदू मंदिर से चोरी हो गया था। चोरी की इस घटना पर भारत ने चिंता व्यक्त की थी। पांच-दिवसीय हिंदू धार्मिक उत्सव बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ, जिसे महाषष्ठी के नाम से जाना जाता है। यह उत्सव रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा।

    पूर्व पीएम हसीना को हटाए जाने के बाद लगातार हिंदुओं पर हमले

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ किए जाने के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। बता दें कि पांच अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान भी हिंदुओं को भारी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। मुस्लिम धर्म के लोगों ने हिंदुओं के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ कर दी थी। साथ ही हिंदू मंदिरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बता दें कि बांग्लादेश की 17 करोड़ की आबादी में महज आठ फीसदी हिंदू हैं। ‘द ढाका ट्रिब्यून’ ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम के हवाले से कहा, ‘‘एक अक्टूबर से लेकर अब तक देशभर में जारी दुर्गा पूजा उत्सव से संबंधित 35 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 11 मामले दर्ज किए जा रहे हैं, 24 जनरल डायरी (जीडी) दर्ज की गयी और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’

    बांग्लादेश में 32 हजार से अधिक दुर्गा पूजा मंडप

    मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में बताया कि देशभर में 32,000 से अधिक मंडप में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आईजीपी इस्लाम ने सोने का मुकुट चोरी होने की घटना पर आश्वस्त किया कि पुलिस के पास घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे व्यवधानों में शामिल लोगों को सजा दिलाई जाएगी। अगर कोई दुर्गा पूजा के दौरान अराजकता पैदा करने या दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का प्रयास करेगा तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’’ चटगांव में हमले के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एक छापे के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और इसके पीछे के उद्देश्य का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

    इससे पहले ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब छह लोगों ने ढाका से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में चटगांव के जात्रा मोहन सेन हॉल में एक दुर्गा पूजा मंडप के मंच पर इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए एक गीत गाया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों के बीच और आक्रोश उत्पन्न हो गया। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस के रविवार को सदियों पुराने ढाकेश्वरी मंदिर में जाने की संभावना है जो ढाका में स्थित है और प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

    August 4, 2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत

    August 4, 2026

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

    August 4, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹18 हजार जब्त

    August 4, 2026

    * सार्वजनिक स्थान पर नकली पिस्टल एवं तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

    August 4, 2026

    * बिक्री की हुई जमीन को दोबारा बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

    August 4, 2026

    बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल-पुलियों एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करें: कलेक्टर दुदावत

    August 4, 2026

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक

    August 4, 2026

    * कोतवाली जांजगीर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹18 हजार जब्त

    August 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.