जांजगीर-चांपा 02 नवम्बर 2026। कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सांकर क. 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त होने के कारण भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा ने बताया कि 10 नवम्बर 2026 तक ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in मे के माध्यम से अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नही किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा से संपर्क किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




