जांजगीर-चांपा 02 नवम्बर 2026। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण संचालन के लिए चैनल पार्टनर के चयन हेतु इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित प्रपत्र में रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। सहायक परियोजना अधिकारी जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं निर्धारित तिथि एवं समय तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.janjgir-champa.nic.in तथा जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




