जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र देवरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद रिक्त होने के कारण उक्त पद पर भर्ती के लिए 15 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा ने बताया कि इस हेतु ऑनलाईन वेबसाईट https://aww.e-bharti.in में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड करते हुए आवेदन कर सकतें है। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जायेगा। साथ ही आवेदन के समय अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल डाउनलोड न करने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं किये जाएगें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना अकलतरा से संपर्क किया जा सकता है।
- Advertisement -


