कोरबा 21 फरवरी 2024/ राजीव युवा उत्थान योजनांतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोचिंग प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी 07 मार्च शाम 04 बजे तक संभागीय मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र व अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




