Friday, October 24, 2025

भाजपा कोरबा: पाँच मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्ति, संगठनात्मक विस्तार को नई गति

कोरबा : भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पाँच मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी की सहमति से की गई। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी द्वारा जारी अधिकृत पत्र में इन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

घोषित मंडल अध्यक्ष व महामंत्री इस प्रकार हैं:

क्रमांक मंडल मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री

इस घोषणा के साथ भारतीय जनता पार्टी कोरबा ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -