Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अरविंद नेताम की ‘हमर राज पार्टी’:चुनाव आयोग को भेजा नाम, बसपा-CPI से गठबंधन की तैयारी; 50 सीट पर उतार सकते हैं उम्मीदवार
    Chhattisgarh

    अरविंद नेताम की ‘हमर राज पार्टी’:चुनाव आयोग को भेजा नाम, बसपा-CPI से गठबंधन की तैयारी; 50 सीट पर उतार सकते हैं उम्मीदवार

    News EditorBy News EditorAugust 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस से 2 दिन पहले इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी ‘हमर राज’ बनाएंगे। नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेज दिया है।पार्टी इस साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी नेताम ने दी है।

    कांकेर पहुंचे अरविंद नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज खुद राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए उतरेगा।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांकेर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस। 2 दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा।
    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कांकेर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस। 2 दिन पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा।

    उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित हैं। इन सभी पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी, साथ ही करीब 20 सीट ऐसे हैं, जहां आदिवासी वोटर्स 20 से 80 हजार तक हैं। ऐसे में अगर कोई दूसरा समाज हमारे आदिवासी समाज के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की ख्वाहिश जताता है, तो हम उनका समर्थन करेंगे और पार्टी से उन्हें टिकट भी दिया जाएगा।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने 9 अगस्त को अपना इस्तीफा AICC और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा था।
    पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने 9 अगस्त को अपना इस्तीफा AICC और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा था।

    अरविंद नेताम ने बताया कि बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत जारी है। दोनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना लगभग तय है। अरविंद नेताम ने यह भी खुलासा किया कि वो खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे।

    पेसा कानून की धज्जियां उड़ाईं कांग्रेस सरकार ने- अरविंद नेताम

    अरविंद नेताम ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने 1996 ने बनाए गए पेसा कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। पेसा कानून में ग्राम सभा के अधिकार को इस सरकार ने खत्म कर दिया। अब आदिवासी समाज अपने अधिकार के लिए राजनीतिक मैदान में उतरने को मजबूर है।

    9 अगस्त को कांग्रेस नेता अरविंद नेताम ने दिया इस्तीफा

    अरविंद नेताम ने 9 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा AICC और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा। बता दें कि अरविंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक हैं। वे इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

    इस्तीफे में उन्होंने लिखा था कि ”मैं कांग्रेस पार्टी का क्रियाशील सदस्य हूं। 5 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस में वापस आकर अपने अनुभव से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का हमेशा प्रयास किया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण मुझे निराशा हुई।”

    नेताम ने अपने इस्तीफे में ये भी लिखा था कि ”प्रदेश सरकार राज्य में आदिवासी समाज के लिए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा प्रदान संवैधानिक अधिकारों के विपरीत काम कर रही है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस सरकार ने पेसा कानून 1996 में आदिवासी समाज को जल, जंगल, जमीन पर ग्राम सभा के अधिकारों को समाप्त कर दिया है। इस तरह से ये आदिवासी विरोधी सरकार है, इसलिए मैं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं। केन्द्रीय नेतृत्व से मुझे हमेशा मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा है, उसके लिए पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं”।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026

    कोरबा में भालू का हमला’ महिला और 14 साल की किशोरी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    August 12, 2026

    NEET-UG OMR शीट में गड़बड़ी के आरोप पर कोर्ट का फैसला, छात्रा को नहीं मिली राहत

    August 12, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : खेत में अचानक गिरी बिजली, दो महिलाओं की मौत से मचा हड़कंप’ 20 से ज्यादा घायल

    August 12, 2026

    CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, तीन की हालत नाजुक

    August 12, 2026

    रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस

    August 12, 2026

    CG News : हिड़मा-देवा के गढ़ से कर्रेगुट्टा तक तिरंगे का सफर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    August 12, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.