कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS ने जिले में 04 थाना प्रभारियों, 02 चौकी प्रभारी एवं 01 पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों का तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत निरीक्षक 04, उपनिरीक्षक 05 एवं 02 सहायक उप निरीक्षक अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग के इस कदम को कानून-व्यवस्था में कसावट लाने और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के समय- समय पर किए जाने वाले तबादले से कार्य में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ती है।


